{"_id":"6a67c5e7004264da06085053","slug":"ratna-sen-inter-college-dominates-in-divisional-swimming-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161897-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में रत्न सेन इंटर कॉलेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में रत्न सेन इंटर कॉलेज का दबदबा
Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में सदानंद अव्वल, दिनेश को दूसरा स्थान
बांसी। माध्यमिक विद्यालय जनपदीय व मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जिला स्टेडियम किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक विद्यालय दौलत बाबू गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। जनपदीय और मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में रतन सेन इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में रतन सेन इंटर काॅलेज बांसी, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, तपनाथ सरस्वती इंटर कॉलेज धमौरा, जनता इंटर कॉलेज बनियाडीह, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी के बच्चो ने प्रतिभा किया। 19 वर्षीय बालक वर्ग के 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सदानंद को पहला स्थान मिला। दिनेश दूसरे और सुधीर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रोहित प्रथम स्थान, सुधीर द्वितीय और धीरज तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्री स्टाइल में सुधीर को पहला स्थान मिला। 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में जोशी अव्वल, सदानंद द्वितीय स्थान पाने में कामयाब रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में शिवम जोशी को पहला, सदानंद को दूसरा स्थान मिला।
17 वर्षीय बालकों में 50 मीटर फ्री स्टाइल मनजीत प्रथम, कृष्ण द्वितीय और कर्मराज तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्टॉक शिवम साहनी को पहला, अंकित को दूसरा और अमन को तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मनजीत पहले, सागर दूसरे और कृष्णा रघुराज चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कृष्ण पहला, राहुल दूसरा और अमन तीसरा स्थान पाने में कामयाब रहे। 14 वर्षीय बालक में 50 मीटर फ्री स्टाइल में राहुल को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत लगन से लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है। तैराकी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने में विनय कुमार शाह सहित विभिन्न शारीरिक शिक्षक व प्रभारी ने अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर रत्नेश सिंह, डाॅ. संदीप सिंह, चंद्रभान गुप्ता, रविंद्र, सत्य प्रकाश, तैराकी कोच डॉ. हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।