फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   22 years not even the same water stream, not understanding the thirst for the next decade

Siddharthnagar News: 22 साल में भी नहीं बही स्वजल धारा, दाे दशक से नहीं बुझ रही प्यास

Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
22 years not even the same water stream, not understanding the thirst for the next decade
2004 में शुरू की गई स्वजल धारा योजना के जरिये देउरवा, धरनिहवा और नेतवर में नहीं पहुंचा शुद्ध पेयजल1
विज्ञापन

लोटन। पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2004 में शुरू की गई स्वजल धारा योजना अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी ओवरहेड पानी की टंकी दो दशक बीतने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। देउरवा, धरनिहवा और नेतवर में टंकी बनकर तैयार है। बिजली कनेक्शन भी है। पाइपलाइन भी कई जगह बिछाई जा चुकी है और सार्वजनिक स्थानों पर टोंटियां भी लगाई जा चुकीं हैं लेकिन ग्रामीणों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण करोड़ों रुपये की योजना हाथी का दांत साबित हो रही है। निर्माण कार्य वर्ष 2004 में शुरू हुआ था। 2006 तक घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन समय सीमा बीतने के करीब 20 वर्ष बाद भी योजना पूरी नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर पाइपलाइन का काम पूरा नहीं हुआ जबकि सार्वजनिक स्थानों पर लगी टोटियां भी अब गायब हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर मरम्मत के नाम पर कागजों में धन खर्च होने की चर्चा होती रही लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ओवरहेड टैंक लावारिस हालत में खड़ा है। अधूरे कार्य के कारण इसे ग्राम पंचायत को भी हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

तेज प्रताप सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, अरबाज चौधरी, जितेंद्र बहादुर सिंह, वजीर हसन, त्रयंबक सिंह, अनवर, दिलीप सिंह, संतोष सिंह, अजय चौहान और राम बहादुर यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से योजना की निष्पक्ष जांच कराकर इसे संचालित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था लेकिन वर्षों बाद भी लोग इस सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्या बोले जिम्मेदार

जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बजट की कमी के कारण कार्य रुका हुआ है। बजट उपलब्ध होते ही शेष निर्माण कार्य शुरू कर योजना को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed