{"_id":"6a67a1f37a14c4a82f0aed16","slug":"transformer-not-replaced-people-miserable-in-sultry-heat-for-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-161901-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं बदला ट्रांसफाॅर्मर, तीन दिन से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं बदला ट्रांसफाॅर्मर, तीन दिन से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। ग्राम पंचायत बस्ती बरगदवा में शनिवार सुबह करीब 10 बजे 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। अस्थायी गोशाला सहित करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना देने के बावजूद 50 घंटे से अधिक समय बीत जाने पर भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात में लोगों को मोमबत्ती और टॉर्च के सहारे समय बिताना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज और पशुओं की देखभाल भी प्रभावित हो रही है। अस्थायी गोशाला में भी बिजली न होने से पशुओं की देखरेख में दिक्कतें आ रही हैं।
ग्रामीण एहसान ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने के तुरंत बाद विभाग को सूचना दे दी गई थी लेकिन अब तक उसे नहीं बदला गया। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। वहीं, राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अस्थायी गोशाला सहित करीब 40 घर अंधेरे में हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीण सलीम मोहम्मद, कुंतली, श्रीराम, नसीम अहमद, कमाल, बाबू रजा सहित अन्य लोगों ने जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि जिले को ट्रांसफाॅर्मर की मांग भेज दी गई है। सोमवार शाम या मंगलवार तक ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होने की उम्मीद है। उपलब्ध होते ही ट्रांसफाॅर्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।