{"_id":"69b326faf569e8de950afcdf","slug":"up-board-exams-are-over-now-preparations-for-evaluation-begin-siddharthnagar-news-c-209-1-kld1025-147333-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम से बोर्ड परीक्षा की निगरानी करते कर्मचारी:संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती होता है।
बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय की परीक्षा थी। जिले के कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालित हुई। पहली पाली में हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। शाम की पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी, संस्कृत विषय की परीक्षा थी। इसमें 479 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 12 मार्च तक चली।
परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। जिन्हें रेस्टीकेट कर दिया गया। इसके साथ ही एक कॉलेज में डीआईओएस ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। जिसमें केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्था, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया था।
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन जोनल, 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इधर परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राहत की सास ली है। विभाग परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में विभाग जुट गया है। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। जिसको लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि परीक्षा सकुशल समाप्त हो गई है। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। 18 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी में विभाग जुटा है। उन्होंने परीक्षा में लगे सभी शिक्षकों व प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया है।
Trending Videos