सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Government is promoting the skill of clay art: MLA

माटीकला के हुनर को बढ़ावा दे रही सरकार: विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government is promoting the skill of clay art: MLA
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विकास भवन के अंबेडकर सभागार में वर्तमान वित्तीय वर्ष में चयनित 33 लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत चालित चाक, दो पगमिल एवं आठ दोना मेकिंग मशीन का वितरण हुआ। जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्याम धनी राही रहे। विधायक ने ग्रामीण अंचल में पूर्व से चल रहे माटीकला के कार्यों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हुनर को और अधिक बढावा देने तथा माटीकला के उत्पाद को विकसित करना ही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने लोगों को स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। डीडीओ राज मणि वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक प्रजापति, कुम्हार वर्ग के लोगों को जागरूक होकर योजना से जुड़ कर लाभान्वित होना चाहिए। इस दौरान एलडीबी के मुख्य प्रबंधक आरके सिन्हा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे, डॉ. अरूण प्रजापति, विष्णु त्रिपाठी मौजूद रहे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed