पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Village heads met and formulated a strategy.

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Fri, 01 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Village heads met and formulated a strategy.
शाहपुर। डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। इसमें पांच मई को वृहद पैमाने पर आयोजित होने वाले बैठक और कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि संगठन के प्रांतीय और जनपदीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशन में इन दिनों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर मजबूती से अपनी बात शासन तक पहुंचाने में जुटे हैं। इसी क्रम में डुमरियागंज में पांच मई को बैठक व ज्ञापन देने की तिथि निर्धारित किया गया है, जिसे सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक के माध्यम से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक ग्राम प्रधानों की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र भी शामिल होंगे, जिनके माध्यम से खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में यदि समय पर चुनाव न हो पाए तो उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए या ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधान अपनी आवाज बुलंद करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश द्विवेदी, अजीत उपाध्याय, विष्णु श्रीवास्तव, मोहम्मद वसीम, भूपेंद्र सिंह, जहीर फारूकी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed