सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   War: Families of youths stranded in Gulf countries worried

युद्ध : चिंता में डूबे खाड़ी देशों में फंसे युवकों के परिवार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
War: Families of youths stranded in Gulf countries worried
विज्ञापन
रुद्रपुर। इजराइल अमेरिका और ईरान के बीच भड़के युद्ध से खाड़ी के देशों में मचे कोहराम से तनाव बढ़ता जा रहा है। गल्फ कंट्री में रोजी रोटी के चक्कर में युद्ध के बीच फंसे रुद्रपुर के युवकों का परिवार चिंता में डूबा है। रमजान के पाक महीने में लोग खाड़ी मुल्कों में फंसे अपने प्रिय जनों के सलामती की दुआ मांग रहे हैं। मस्जिदों में नमाज के वक्त विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।
Trending Videos

रुद्रपुर नगर के करीब एक दर्जन युवा कामकाज के सिलसिले में खाड़ी के विभिन्न देश में फंसे हुए हैं। इस दौरान दुबई, अबू धाबी, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात आदि जगह पर मिसाइल और बम से हमला होने के कारण उनके परिवार के लोग दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर के भरटोला वार्ड निवासी शहाबुद्दीन कुवैत में बावर्ची का काम करते हैं। संवाद न्यूज एजेंसी से टेलीफोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि पूरे देश में हाई अलर्ट है। यहां अमेरिका के मिलिट्री बेस पर ईरान मिसाइल से हमला कर रहा है। हायशी इलाके में तो बमबारी नहीं हो रही, लेकिन लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। सब लोग घर के अंदर छिपे हुए हैं। यूएई में काम कर रहे भरटोला वार्ड के निवासी जमाल अहमद ने कहा कि यहां ईरान ने तेल कंपनियों पर ताबड़तोड़ हमला किया। मिसाइल से बड़ी इमारत को भी निशाना बनाया गया।
सारी कंपनियां बंद हो गई हैं। चारों तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है। हम लोग किसी तरह से घर वापसी चाहते हैं, लेकिन घर वापसी का फिलहाल कोई चारा नहीं दिख रहा है। रुद्रपुर के सद्दाम हुसैन अबू धाबी के तेल कंपनी एड्नॉक में काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ईरान ने तेल कंपनी पर मिसाइल से हमला किया था। हमले के बाद कंपनी को बंद कर दिया गया है। हम लोग कंपनी के बैरिक में सुरक्षित हैं।
हालत नाजुक है यहां परदेसी लोग डर और दहशत में हैं। रियाद में सिलाई का काम कर रहे हैं। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि युद्ध से पूरा विश्व अशांत हो गया है। मिडिल ईस्ट के सभी देशों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युद्ध रुकने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पहल करने की प्रधानमंत्री से अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed