सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth arrested with 22 bottles of country liquor

Siddharthnagar News: 22 शीशी देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 22 bottles of country liquor
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के खोरीबारी रामपुर चौराहे पर पुलिस ने सोमवार की रात 22 शीशी देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार यादव खोरीबारी चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 22 शीशी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने होली पर्व के दौरान शराब की तस्करी करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार युवक की पहचान धर्मेंद्र राय, निवासी महबुआ थाना कटेया जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed