सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Weather takes a turn again; sultry heat persists.

Siddharthnagar News: मौसम का मिजाज फिर बदला, उमस-गर्मी बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn again; sultry heat persists.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिले में मानसून सक्रिय होने से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार को पूरे दिन तेज गर्मी और उमस का असर बना रहा। आसमान में कई बार घने बादल छाए लेकिन धूप की तीव्रता के आगे वे टिक नहीं सके और मौसम में कोई बड़ी राहत नहीं मिल सकी।
जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का एहसास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। हालांकि इस दौरान धूप से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना कम है और गर्मी व उमस का प्रभाव बना रहेगा।
जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय का कहना है कि इस प्रकार की नमी और तापमान की स्थिति खरीफ फसलों के लिए मिश्रित प्रभाव वाली हो सकती है। जहां एक ओर नमी धान और अन्य रोपाई वाली फसलों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। वहीं, लगातार उमस और तेज धूप से सब्जी और दलहनी फसलों पर तनाव बढ़ सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed