सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Mumbai; mourning in the village.

Siddharthnagar News: मुंबई में युवक की संदिग्ध हाल में मौत, गांव में मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Mumbai; mourning in the village.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के छितही गांव निवासी एक युवक की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार, छितही गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी (25) पुत्र जगिराम परिवार के भरण-पोषण के लिए बुधवार को रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गया था। बताया जाता है कि दो माह पूर्व उसने अपनी छोटी बहन की शादी कराई थी और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए रोजगार की तलाश में महानगर का रुख किया था। रविवार देर शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी सोनम ने बताया कि वीरेंद्र बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मुंबई के लिए घर से निकले थे। रविवार शाम अचानक उनके निधन की खबर मिली। पति की मौत की सूचना मिलने के बाद से वह बदहवास हैं और लगातार रो रही है। उसने कहा कि अब उसके सामने जीवन यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र के बड़े भाई का भी करीब तीन माह पूर्व निधन हो चुका था। माता-पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उसके पास कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed