सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   118 bank assistants will be selected

Sitapur News: 118 बैंक सखियाें का होगा चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
118 bank assistants will be selected
विज्ञापन
सीतापुर। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को कृषि सखी के रूप में चयनित किया जाएगा। 118 पदों पर उनकी तैनाती की जाएगी। इन पदों पर इंटर उत्तीर्ण महिलाओं का चयन किया जाएगा। उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इनके चयन से समूहों की आजीविका में सुधार होने के साथ ही ग्रामीणों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
Trending Videos


ग्राम पंचायतों में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। समूहों की सदस्यों का चयन रिक्त ग्राम पंचायतों में बैंक सखी के पद पर किया जाएगा। 118 बैंक सखियों का चयन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 10 मई तक आवेदन पत्र ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई व सभी संकुल स्तरीय संघ कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित संंकुल स्तरीय समिति द्वारा ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदनों की छंटनी कर मेरिट के आधार पर सूची तैयार कर ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई के माध्यम से चयन समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed