सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 Krishi Sakhis trained for natural farming

Sitapur News: प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित की गईं 50 कृषि सखियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
50 Krishi Sakhis trained for natural farming
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया में दो ब्लॉक की 50 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विशेषज्ञों ने उन्हें कम लागत में फसल उत्पादन कर अधिक आय अर्जित करने के उपाय बताए। जैविक खाद बनाने का भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रविवार को उन्हें प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए।
Trending Videos

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत महमूदाबाद और बिसवां ब्लॉक की 50 कृषि सखियों व 5 क्लस्टर रिसोर्स पर्सन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (11 से 15 मार्च) आयोजित किया गया। इसके समापन अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डाॅ. दया एस श्रीवास्तव ने किसानों की सहायता के लिए कृषि सखियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता खत्म कराने व किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़कर बीज, पोषक तत्व एवं कीट रोग प्रबंधन पर आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए अनुरोध किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक सचिन प्रताप तोमर ने बताया कि द्वितीय बैच के पांच दिवसीय प्रशिक्षण में बिसवां व महमूदाबाद की 50 कृषि सखियों व 5 क्लस्टर रिसोर्स पर्सन ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डाॅ. आनंद सिंह, प्रसार वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार सिंह, शस्य वैज्ञानिक डॉ. शिशिरकांत सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. शुभम सिंह राठौर और प्रक्षेत्र प्रबंधक डाॅ. योगेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed