सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   A drunken wedding guest drove a car, killing a woman

Sitapur News: बराती ने नशे में दौड़ाई कार, महिला की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A drunken wedding guest drove a car, killing a woman
सिधौली में मृतका कांती की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिधौली। हैदरगढ़पुरवा में रविवार रात को बरात में हुई मारपीट के बाद नशे में एक बराती ने कार दौड़ा दी। भागने के चक्कर में तीन लोग कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। महमूदाबाद मार्ग स्थित टडईकलां ग्रामसभा के मजरा हैदरगढ़ पुरवा में रविवार को एक बरात लखनऊ के त्रिवेणीनगर से आई थी।
Trending Videos


देर रात कुछ बरातियों ने खाना ठंडा होने के साथ ही डीजे बजाने को लेकर जनाती पक्ष से विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट बढ़ने पर शिवलोक त्रिवेणी नगर निवासी एक युवक कार में जाकर बैठ गया। स्थानीय लोगों की माने तो वह नशे में था। युवक कार स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगा। कई लोग कार की चपेट में आ गए। अटरिया के उमरा निवासी शोभेलाल (60), बख्शी का तालाब के बेनौर निवासी कांती (50), हैदरगढ़पुरवा निवासी रामनरेश (30) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद जब चालक दिशाभ्रम के कारण गांव से नहीं निकल पाया तो वह कार छोड़कर भाग गया। इधर, तीनों घायलों को सीएचसी सिधौली लाया गया। वहां कांती को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। साेमवार को उनकी मौत हो गई। शोभेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुल्हन के पिता ने घटना के बाद शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन की मां नीलू ने बराती गुड्डू, गोलू, श्यामबिहारी, संजय, रीतेशपाल समेत छह लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।



हादसे में शोभेलाल के दोनों पैर टूटे
परिजनों के अनुसार आरोपी चालक ने कांती देवी के पेट व कमर पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे उनकी कमर व पेट के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आईं। शोभेलाल के दोनों पैर टूट गए। उपचार के दौरान अधिक खून बहने से कांती देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed