{"_id":"69efaa3cbeda2541440b4a90","slug":"the-body-of-an-elderly-man-was-found-floating-in-the-pond-of-surya-kund-temple-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154886-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में उतराता मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में उतराता मिला बुजुर्ग का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर इलाके में जांच करती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग श्रद्धालु का शव उतराता मिला। आशंका है कि स्नान के दौरान डूबने से उनकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तालगांव के कला बहादुरपुर निवासी भगवानदीन (75) सोमवार सुबह अकबरपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार वह सरोवर में स्नान कर रहे थे, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए और डूब गए। कुछ देर बाद अन्य श्रद्धालुओं ने उनका शव पानी में उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पुत्र रामप्रकाश की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नियमित रूप से करते थे स्नान-पूजन
ग्रामीणों के अनुसार भगवानदीन रोज सुबह मंदिर आकर सरोवर में स्नान और पूजा करते थे। वह मंदिर परिसर की साफ-सफाई में भी सहयोग करते थे। सोमवार को भी वह अपने नियमित क्रम में पहुंचे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। एक पुत्र सफाईकर्मी, दूसरा निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि तीसरा खेती करता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X