फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aadhar card camps in four Gram Panchayats from today

Sitapur News: चार ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड के शिविर आज से

Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aadhar card camps in four Gram Panchayats from today
सीतापुर। जिले में आधार कार्ड की समस्याओं को देखते हुए लखनऊ डाकघर मुख्यालय ने चार ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने का निर्णय लिया है। रोस्टर के अनुसार शनिवार से शिविर लगेगा। इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को कार्ड बनवाने में सहूलियत मिलेगी। उधर, सीतापुर शहर का डाकघर शुक्रवार शाम तक शिविर का स्थान तय नहीं कर पाया है। शहर के डाकघर की ओर से अगले सप्ताह शिविर लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यालय परिक्षेत्र डाकघर जिले की चार ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने जा रहा है। इनमें पहली अगस्त से 8 अगस्त तक बिसवां की परसेहरा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में शिविर लगेगा। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक पंचायत भवन अंगरासी में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


17 से 22 अगस्त तक पंचायत भवन तालगांव में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह 24 से 29 अगस्त तक पंचायत भवन करस्योरा में आधार कार्ड का विशेष शिविर लगेगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों तक आधार की सेवा पहुंचाना है, जो किन्हीं कारणाें से मुख्य आधार सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को दैनिक मजदूरी छोड़कर या महंगा किराया देकर ऑटो से सुदूर आधार केंद्रों तक जाना पड़ता है। उन्हें इन शिविरों से मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed