फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fever outbreak in Rahimabad; over 100 sick.

Sitapur News: रहिमाबाद में फैला बुखार, 100 से अधिक बीमार

Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Rahimabad; over 100 sick.
खैराबाद। विकासखंड क्षेत्र के रहिमाबाद गांव में वायरल बुखार फैल गया है। गांव में 100 से अधिक लोग बीमार चल रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोग झोलाछाप से इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। यह हाल तब है, जब संचारी रोग अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में न तो कोई टीम आई है और न ही साफ-सफाई हुई है। इसी वजह से संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। आरिस (26), राजेश (35), गोलू (30), गुफरान (25), महताब (22), मीरा (35) व रानी (18) सहित अन्य लोग बीमार चल रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि बुखार, खांसी, जुकाम सहित अन्य समस्याएं बनी हुई हैं। जब डॉक्टर नहीं आ रहे हैं तो हम लोग आस-पड़ोस के झोलाछाप से इलाज कराते है।
विज्ञापन


कोटेदार मोहम्मद नियाज का कहना है कि गांव में गंदगी व दूषित पानी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। सफाई कर्मी कभी नहीं आता है। पप्पू व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि संक्रामक रोग अभियान सिर्फ कागजों पर चलाया गया। गांव की नालियां गंदगी से भरी हुई पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे मच्छर बढ़ गए हैं। बिजली भी सही ढंग से नहीं आती है। रात के समय कूलर व पंखा नहीं चल पाते हैं। मच्छर काटने से हम लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed