{"_id":"69f3a2d5b68564857f0dc694","slug":"accused-of-withdrawing-cash-by-changing-atm-card-sitapur-news-c-102-1-slko1037-155069-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एटीएम कार्ड बदल नकदी निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एटीएम कार्ड बदल नकदी निकालने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 01 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे में एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
संदना के गुजरेहटा निवासी नीलेश कुमार ने बताया कि वह पत्नी पिंकी यादव के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के लिए तहसील मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर गए थे। वहां दो लोग पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने दोनों से बाहर निकलने के लिए कहकर 500 रुपये निकालने का प्रयास किया। उनके खाते से रुपये कट गए, लेकिन मशीन से बाहर नहीं निकले।
इस पर उन दोनों ने रुपये निकाल देने की बात कहकर उनका एटीएम कार्ड मांगा। आरोप है कि इस दौरान चालाकी से कार्ड बदल लिया। इसके बाद नीलेश चले आए। इसके कुछ देर बाद पत्नी के बैंक खाते से एक बार 18,500 रुपये व दूसरी बार 10,000 रुपये व तीसरी बार 8,500 रुपये निकाले जाने का मेसेज मिला। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos