{"_id":"69f3a34fd7934f33ae01f8c4","slug":"census-training-completed-house-listing-from-may-22-sitapur-news-c-102-1-slko1052-155051-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, मकान सूचीकरण 22 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, मकान सूचीकरण 22 मई से
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 01 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। म्यूनिस्पल इंटर कॉलेज में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त सुपरवाइजरों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छह फील्ड ट्रेनरों ने प्रगणकों को मकान सूचीकरण एप के संचालन, पंजीकरण और डाटा अपलोडिंग की जानकारी दी।
प्रगणकों को निर्देश दिया गया कि वे गूगल प्ले स्टोर से सत्यापित एचएलओ (एचएलओ) एप इंस्टॉल करें और डाटा हानि से बचने के लिए प्रत्येक पांच-छह मकानों की गणना के बाद आंकड़े सेंट्रल सर्वर पर अपलोड करें। तकनीकी समस्या होने पर प्रगणकों को अपने चार्ज ऑफिसर से संपर्क करने व मोबाइल डिवाइस को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।
एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के अनुसार, सात से 21 मई तक स्वगणना की जा सकेगी, जबकि 22 मई से 20 जून तक मकानों को सूचीबद्ध करने का कार्य चलेगा। इस अवसर पर कार्य प्रभारी रिशेश्वर, फील्ड ट्रेनर घनश्याम यादव, पंकज कुमार, हरिकरन सिंह और प्रगणक अंकिता सिंह, मीनाक्षी, ममता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos