फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Anuj Trivedi should be hanged; I will personally file a report: Gyan Tiwari

अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए, मैं खुद दर्ज कराऊंगा रिपोर्ट : ज्ञान तिवारी

Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Anuj Trivedi should be hanged; I will personally file a report: Gyan Tiwari
अनुज की फाइल फोटो व सोशल मीडिया पर लाइव विधायक ज्ञान तिवारी व उनकी पुत्री डॉ. प्रज्ञा। 
सीतापुर। मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी ने 25 महिलाओं से छद्म नाम से विवाह किए। पीड़िताएं लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बेटी डॉ. प्रज्ञा के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी पीड़ा साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह खुद अपनी बेटी को न्याय की लड़ाई के लिए तैयार कर रहे हैं। कहा कि, अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए। भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा के साथ लाइव आए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 शादियां कर ठगी करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। विधायक ने कहा कि मैं आज विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक पिता के तौर पर बेटी के लिए बोल रहा हूं। मैंने बेटी को एमबीबीएस की पढ़ाई कराकर डॉक्टर बनाया। वर्ष 2024 में उसकी शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई। बाद में पता चला कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नाम से कई महिलाओं से शादी करके ठगी करने के आरोप हैं, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुज के खिलाफ वर्ष 2016, 2018, 2020, 2021 और 2022 तक कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। ज्ञान तिवारी ने कहा कि मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। अगर मेरी बेटी चाहेगी, तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। निश्चित तौर से वह दुष्ट व्यक्ति है। उसे फांसी होनी चाहिए। इस दौरान ज्ञान तिवारी भावुक हो गए। उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा भी रोने लगीं।

अनुज की फाइल फोटो व सोशल मीडिया पर लाइव विधायक ज्ञान तिवारी व उनकी पुत्री डॉ. प्रज्ञा। 

अनुज की फाइल फोटो व सोशल मीडिया पर लाइव विधायक ज्ञान तिवारी व उनकी पुत्री डॉ. प्रज्ञा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed