सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collides with pickup, uncle and nephew die

Sitapur News: पिकअप से टकराई बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with pickup, uncle and nephew die
हादसे के बाद मौजूद परिजन व स्थानीय लोग। - फोटो : हादसे के बाद मौजूद परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
सांडा। बिसवां के ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बाराबंकी निवासी रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर के दो लोगों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

सकरन के दुदगड़ गांव निवासी आदेश गिरि (15), अपने चाचा गुड्डू गिरि (30) और बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गौराभारी गांव निवासी मामा ललित गिरि (32) के साथ बाइक से जलालपुर भंडिया जा रहे थे। तभी ब्रजबासिनपुरवा सरैंया गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी सांडा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदेश और गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ललित की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का कार्ड बांटने निकले थे
ललित शुक्रवार को अपने बहनोई वीरेंद्र गिरि के घर परिवार की शादी का एक कार्ड देने आए थे। शुक्रवार रात दुदगड़ में ही रुके थे। शनिवार को शादी के कुछ अन्य कार्ड बांटने आदेश व गुड्डू के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed