फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP MLA pours out his anguish: Goes live with his daughter, demands the hanging of his in-law who married 25

भाजपा विधायक का छलका दर्द: बेटी के साथ लाइव आए, बोले- 25 शादियां करने वाले समधी को फांसी हो

Fri, 07 Aug 2026 11:10 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 07 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

भाजपा विधायक ने कहा कि मैं ठगा हुआ महसूस कर रहा हूं। नाम बदलकर 25 शादियां करने वाले समधी को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बेटी के साथ अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन
BJP MLA pours out his anguish: Goes live with his daughter, demands the hanging of his in-law who married 25
भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बेटी संग रखा अपना पक्ष। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी ने 25 महिलाओं से छद्म नाम से विवाह किए। पीड़िताएं लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने बेटी संग सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी पीड़ा साझा की। बताया कि वह अपनी बेटी को खुद न्याय की लड़ाई के लिए तैयार कर रहे हैं। अनुज त्रिवेदी को फांसी होनी चाहिए। इस दौरान वह भावुक हो गए। उन्हें देखकर उनकी पुत्री भी भावुक होकर रोने लगीं।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर अपनी बेटी डॉ प्रज्ञा तिवारी संग मुखातिब हुए। उन्होंने अपने समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 शादियां कर ठगी करने के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। विधायक ने कहा कि मैं आज विधायक के रूप में नहीं, बल्कि एक पिता के तौर पर बेटी के लिए बोल रहा हूं। मैंने बेटी को एमबीबीएस डॉक्टर बनाया। उसकी शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई। बाद में पता चला कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी करने और उनसे ठगी करने के आरोप हैं, जिसके चलते वह जेल भी जा चुका है। कहा कि आज हम खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। अगर मेरी बेटी चाहेगी, तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। निश्चित तौर से वह दुष्ट व्यक्ति है। उसे फांसी होनी चाहिए। इस दौरान वह भावुक हो गए। उनकी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी भी रोने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "ऊना कांड के दोषियों को सजा दिलाए गुजरात सरकार", मायावती बोलीं- न्याय न मिलना विचलित करने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैजिक पुल से टकराकर पलटी, शराब के नशे में था चालक, 12 बच्चे घायल


24 मई को पुलिस की गिरफ्तारी के बाद खुला राज
महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई को अनुज त्रिवेदी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। उस पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप है। अनुज त्रिवेदी महाराष्ट्र की जेल में बंद है। अनुज के बेटे से प्रज्ञा की वर्ष 2024 में शादी हुई थी। विधायक ने कहा कि अपनी बेटी की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर के साथ की थी। हमने कई लोगों से जानकारी ली थी।

पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा से भी पूछकर हमने यह शादी की थी। आज हमें महसूस हो रहा है कि जिस बेटी को हमने एमबीबीएस डॉक्टर बनाया, पढ़ाया-लिखाया और इतना बड़ा किया। उस बेटी का पिता होने के बावजूद कहीं न कहीं हमसे कमी रह गई। हम खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुज त्रिवेदी पर अलग-अलग नामों से कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि बेटी चाहेगी तो मैं भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊंगा। बताया कि अनुज के खिलाफ वर्ष 2016, 2018, 2020, 2021 और 2022 तक तीन-चार मुकदमे दर्ज हैं।

बेटी अब हमेशा मेरे साथ रहेगी....

विधायक ने कहा कि मेरी बेटी अपने पैरों पर खड़ी है। मैंने उसे एमबीबीएस डॉक्टर बनाया है। वह अपने दम पर अपना जीवन-यापन कर सकती है। मैं उसके लिए अलग घर भी बनवाऊंगा। कहा कि मेरे दो बेटे हैं और तीसरी मेरी बेटी है। कहा कि अनुज का परिवार देखकर सब ठीक लगा। अनुज पर सीतापुर, लखनऊ या आसपास कहीं मुकदमे होते तो जानकारी मिल जाती। कहा कि मेरी बेटी खुद सक्षम है। अब यह हमेशा मेरे साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed