सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus going to Ayodhya collides with overbridge, driver injured

Sitapur News: ओवरब्रिज से टकराई अयोध्या जा रही बस, चालक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bus going to Ayodhya collides with overbridge, driver injured
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
महमूदाबाद। अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की एक बस शनिवार रात निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की वजह घना कोहरा व पुल पर संकेतक न लगा होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया है।
Trending Videos

मिश्रिख के संदना निवासी दिनेश (38) शनिवार देर रात श्रद्धालुओं को बस से अयोध्या लेकर जा रहे थे। बस में 45 लोग सवार थे। महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। पुलिस ने बस के अगले हिस्से को तोड़कर घायल चालक दिनेश को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई थी। इस वजह से बस पुल के एक हिस्से से टकरा गई। विधायक आशा मौर्य के निर्देश पर ईओ पवन किशोर ने श्रद्धालुओं के लिए रुकने का इंतजाम किया। सुबह श्रद्धालु बिना दर्शन किए अपने घर लौट गए। इसी गांव के कई श्रद्धालु दूसरी बस में सवार थे। दुर्घटना होने पर कुछ देर रुकने के बाद दूसरी बस में सवार लोग अयोध्या के लिए रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने हाइड्रा बस को हटवाकर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed