{"_id":"697f9c6f965a3b16e90589c8","slug":"stones-pelted-on-police-and-revenue-team-vehicles-damaged-sitapur-news-c-102-1-slko1055-149381-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव, गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
पथराव में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली इलाके में शनिवार रात अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस व राजस्व टीम पर दबंगों ने पथराव कर दिया। पथराव से पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं लेखपाल सहित पांच पुलिस कर्मचारी भी जख्मी हो गए।
हमले के दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लेखपाल जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार वे शनिवार रात सिंहपुर गांव में शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश की शिकायत मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे। शिकायत अवैध तरीके से दीवार निर्माण की थी। उनके साथ उपनिरीक्षक दयानंद झा व अन्य पुलिस बल भी था।
वह सभी जीसस मिशन स्कूल पहुंच गए जहां पर विवादित निर्माण का निरीक्षण करना चाहा तो स्कूल प्रबंधक सरवन उसके साथी विल्सन और प्रधानाचार्य नाओमी समेत करीब 20 लोगों ने पीड़ित व उसके साथियों के साथ विवाद शुरू कर दिया। दबंगों ने पीड़ितों पर पथराव शुरू कर दिया।
पत्थर चलने से पीड़ित, दरोगा समेत कुछ अन्य लोग चोटिल हो गए। पथराव में पुलिस व राजस्व विभाग के वाहनों के शीशे टूट गए। पीड़ित जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद एसडीएम सिधौली, सीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आ गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos