{"_id":"697f9c0e5ed7f5ef960a4c70","slug":"carpet-industry-hopes-to-recover-from-recession-sitapur-news-c-102-1-stp1002-149352-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दरी उद्योग को मंदी से उबरने की उम्मीद, बुनकरों के आएंगे अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दरी उद्योग को मंदी से उबरने की उम्मीद, बुनकरों के आएंगे अच्छे दिन
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
दरी बनाता कारीगर।
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का ऐलान कर सीतापुर के दरी उद्योग काे मंदी से उबारने की उम्मीद जगाई है। दरी कारोबार के फिर से पटरी पर लौटने से जिले के दो लाख बुनकरों के अच्छे दिन आएंगे। इससे दरी कारोबारी व बुनकर खासा उत्साहित हैं।
महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनकरों, कारीगरों, छोटे ग्राम उद्योगों और ग्रामीण युवाओं को वास्तविक अवसर प्रदान करना है। इसके तहत हैंडलूम उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने, बाजार लिंकेज में सुधार करने और मजबूत ब्रांडिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत कारीगरों को सहायता प्रदान करना भी इस पहल का उद्देश्य है।
Trending Videos