फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Candidates need 1,83,456 votes to save their deposit.

Sitapur News: प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए चाहिए 1,83,456 वोट

Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Candidates need 1,83,456 votes to save their deposit.
सीतापुर। सदर लोकसभा सीट के 11 लाख 741 मतदाताओं ने अपने चहेते प्रत्याशी को 13 मई को मतदान किया। आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद है। इन्हें सुरक्षित पीएसी के स्ट्रांग रूम में रखा गया है। चार जून को सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को जमानत तभी बचेगी। जब वह इन पड़े मतों में से 1,83,456 वोट हासिल करेंगे। वरन जमानत राशि जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन

सीतापुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यहां के 17 लाख 59 हजार 943 मतदाताओं में से 11 लाख 741 मतदाताओं ने 13 मई को 2018 बूथों पर मतदान किया। इनके मत ईवीएम में बंद हैं। चार जून का मतगणना होगी।
विज्ञापन

भाजपा के राजेश वर्मा, कांग्रेस के राकेश राठौर, बसपा के महेंद्र सिंह यादव, अपना दल कमेरावादी के मो. काशिफ अंसारी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के चंद्रशेखर वर्मा, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राम अधार वर्मा, आजाद समाज पार्टी के लेखराज लोधी और निर्दलीय विद्यावती गौतम ने सीतापुर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अफसर वीएल भार्गव ने बताया कि मतगणना में कुल वैध मतों का छठवां भाग हासिल करने पर जमानत बचेगी। सामान्य वर्ग के प्रत्याशी की ओर से 25 हजार और अनुसूचित जाति के प्रत्याशी की ओर से 12,500 रुपये जमानत के रूप में जमा किए गए हैं।

विधानसभावार पड़े मत
विधानसभा क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मत प्रतिशत
सीतापुर 1,21,191 99,201 चार 2,20,396 54.64
लहरपुर 1,24,575 1,02,529 पांच 2,27,109 62.73
बिसवां 1,22,328 1,02,739 एक 2,25,068 65.31
सेवता 1,17,232 99,011 शून्य 2,16243 67.19
महमूदाबाद 1,13,361 98,561 तीन 2,11,925 64.58
योग 5,98,687 5,02,041 13 11,00,741 62.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed