{"_id":"69b5c06164d4bec7d500fbba","slug":"candidates-were-worried-about-the-bus-and-had-to-travel-standing-sitapur-news-c-102-1-stp1001-151890-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बस के लिए परेशान हुए परीक्षार्थी, खड़े होकर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बस के लिए परेशान हुए परीक्षार्थी, खड़े होकर किया सफर
विज्ञापन
रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
- फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
विज्ञापन
सीतापुर। दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों को रोडवेज बस स्टॉप पर बसों के लिए घंटों संघर्ष करना पड़ा। मजबूरी में पसीने से तरबतर परीक्षार्थी बस के अंदर खड़े होकर सफर करते दिखे। बस स्टॉप पर पर्याप्त मात्रा में बसों के न होने से अलग-अलग रूटों के परीक्षार्थी बस के इंतजार में खड़े नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि बस के इंतजार में एक घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर घर जाने पर विवश हैं।
परीक्षार्थी सचेत यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र से इसलिए जल्दी निकले थे कि समय से बस मिल जाएगी, लेकिन यहां आने पर पता चला कि अयोध्या के लिए कोई बस नहीं है। अब लखनऊ जाकर ही आगे का सफर तय करना होगा। बस अड्डे पर रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर, शाहजहांपुर सहित कई अन्य जनपदों के जाने के लिए बसें उपलब्ध नहीं थीं। पूछताछ केंद्र पर सही जानकारी न मिलने पर परीक्षार्थी आक्रोशित नजर आए।
शहर में जाम की रही स्थिति
परीक्षा छूटने के बाद शहर जाम की जद में आ गया। कैप्टन मनोज पांडेय चौक से लेकर सीतापुर जंक्शन पर जाम लगने की वजह से परीक्षार्थियों को रोडवेज बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन जाने में काफी समय लग गया। जीआईसी चौराहा, कोतवाली और रोडवेज बस चौराहे पर परीक्षा के बाद अचानक कई वाहन सड़क पर आ जाने से यातायात प्रभावित हुआ।
Trending Videos