सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CCTV cameras are being installed at 40 locations

Sitapur News: 40 स्थानों पर लगवाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras are being installed at 40 locations
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन ने प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया शुरू की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल सहित प्रधानों व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। कोतवाली परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, सीतापुर नगर अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी, लहरपुर नगर अध्यक्ष रियाज अहमद व महामंत्री हरीश रस्तोगी ने कोतवाली प्रभारी से वार्ता की थी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया था। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed