सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two youths died in a bike collision

Sitapur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in a bike collision
गोविंद व विशाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नैमिषारण्य। अटवा-बीबीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बकाइनिया गांव निवासी विशाल (30) शनिवार को बाइक से आठवां गांव गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। दूसरी ओर औरंगाबाद नौसरा निवासी गोविंद (19) अपने साथी मिथुन (24) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। अटवा-बीबीपुर मार्ग पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए और उन पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी नैमिषारण्य पहुंचाया गया। जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर आईडी जनरेट न होने की बात कहकर एंबुलेंस चालक ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। इससे नाराज परिजनों ने सीएचसी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आधे घंटे तक हंगामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर से बात की। सीएमओ के हस्तक्षेप पर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां विशाल और गोविंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिथुन की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर एंबुलेंस समय से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा देती तो इलाज मिलने से जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Trending Videos

थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां कोई हेलमेट नहीं मिला है। परिजनों को समझाकर शांत कराया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed