सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Sitapur religious conversions have links from Kerala to Brazil

Sitapur News: सीतापुर में धर्मांतरण के केरल से लेकर ब्राजील तक जुड़े हैं तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The Sitapur religious conversions have links from Kerala to Brazil
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में धर्मांतरण का खेल काफी पुराना है। पांच वर्ष से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद लोगों को लालच देकर धर्मांतरण का खेल बदस्तूर जारी है। स्थानीय स्तर पर गरीब व बीमार लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर या अंधविश्वास के जरिए धर्म परिवर्तन कराने के कई मामले दर्ज किए गए हैं। इस नेटवर्क के तार केरल से लेकर ब्राजील तक जुड़ चुके हैं।

रामकोट के रामनगर खटकरी गांव में ग्रामीणों को आर्थिक लालच देकर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पहले भी पुलिस ने विभिन्न सूचनाओं पर कार्रवाई कर धर्मांतरण के रैकेट का खुलासा किया है। जिले के ग्रामीण अंचल के लोग ईसाई मिशनरियों के निशाने पर रहते हैं। शुक्रवार को मिश्रिख में भी राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान छापा मारा। इसमें सुरेंद्र नामक शख्स को गिरफ्तार करने के साथ ही 16 लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ग्रामीणों को बेहतर इलाज का लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सदरपुर के साहबाजपुर पोखरा में एक चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का मामला उजागर हुआ था। वहां टूरिस्ट वीजा पर आए ब्राजील के नागरिक धार्मिक सभा कर रहे थे। उस समय 400 लोगों के धर्मांतरण का खेल बेनकाब हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

लखनऊ में किराये पर रहने वाला पादरी डेविड मेडिकल शिविर आयोजित कर लोगों को बरगला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। साथ ही धर्मांतरण के मामलों में समय-समय पर कार्रवाई की गई। इसके बावजूद लगातार यह मामले सामने आते रहे हैं। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि धर्मांतरण मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि इस तरह के मामले रोके जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed