फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Elderly man dies after being shot under suspicious circumstances.

Sitapur News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से वृद्ध की मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being shot under suspicious circumstances.
संदना में घटना के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद परिजन व अन्य।- संवाद 
संदना। क्षेत्र के काकोरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक वृद्ध की गोली लगने से मौत हो गई। उनको गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह पुलिस भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काकोरी गांव जितेंद्र सिंह (75) बृहस्पतिवार देर रात अपने घर के बरामदे में मौजूद थे। उसी दौरान उनके गले में गोली लग गई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जितेंद्र कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। पूर्व में भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------
कई सवाल रहे अनसुलझे
सूत्र के अनुसार जितेंद्र के पास लाइसेंसी शस्त्र था। उन्होेंने किसी के नाम पर अपना शस्त्र कर दिया था। उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मारी। चिकित्सीय सूत्र के अनुसार गोली गर्दन में लगी और सिर में जाकर फंस गई। उनके पास तमंचा कहां से आया, यह बड़ा सवाल है? स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार उन्होंने विषाक्त गोलियां भी खरीदने का प्रयास किया। उनका अपने परिवार से कुछ विवाद भी हुआ था। उनको चलने में कुछ दिक्कत थी। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed