फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Farmers distressed by the fertilizer shortage staged a march on foot

Sitapur News: खाद की समस्या से परेशान किसानों ने किया पैदल मार्च

Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers distressed by the fertilizer shortage staged a march on foot
 महमूदाबाद में खाद यूरिया की समस्याओं को लेकर हुआ प्रदर्शन - संवाद
महमूदाबाद। खाद की समस्या से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को रामकुंड चौराहे से तहसील तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अम्बरीश गुप्ता की अगुवाई में किसानों का पैदल मार्च शुरू हुआ। हाथों में तिरंगा और तख्ती लेकर किसान नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन में अंश निर्धारण की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी न होने तक फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार खाद वितरण बंद करने, बुकिंग प्रणाली तत्काल बंद करने, लघु किसानों को एक-एक भैंस निशुल्क उपलब्ध कराने, कम जोत वाले किसानों को फुटकर खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान राजकुमार, पवन कुमार, रमेश, सतीश, जानकी, पप्पू आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed