{"_id":"69d94221994994dd2606c176","slug":"final-voter-list-published-417896-voters-decreased-in-nine-assembly-constituencies-sitapur-news-c-102-1-slko1052-153746-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, नौ विधानसभा क्षेत्रों में घटे 4,17,896 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, नौ विधानसभा क्षेत्रों में घटे 4,17,896 मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों को मतदाता सूची देते डीएम। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर प्रकाशन किया गया। एसआईआर शुरू होने से पहले मतदाताओं की संख्या 31,55,372 थी। अंतिम प्रकाशन होने पर मतदाताओं की संख्या 27,37,476 रह गई। इस तरह जिले के नाै विधानसभा क्षेत्रों में 4,17,896 मतदाता कम हो गए हैं।
डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने बताया कि एक सप्ताह तक बूथों पर मतदाता सूची देखने के लिए मौजूद रहेगी। कोई भी मतदाता संबंधित स्थानों पर जाकर अंतिम सूची में अपना या परिवार का नाम देख सकता है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और सभी मतदेय स्थलों पर अंतिम प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह तक निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट sitapur.nic.in/deositapur व मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर भी उपलब्ध है।
मतदाता सूची में पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिलाएं ट्रांस जेंडर कुल मतदाता
महोली 1,83,744 1,47,122 17 3,30,883
सीतापुर 1,66,115 1,41,820 22 3,07,957
हरगांव 1,57,782 1,27,881 12 2,85,675
लहरपुर 1,70,057 1,38,806 10 3,08,873
बिसवां 1,64,952 1,36,988 6 3,01,946
सेवता 1,64,439 1,32,743 0 2,97,182
महमूदाबाद 1,57,528 1,29,416 4 2,86,948
सिधौली 1,74,121 1,42,879 4 3,17,004
मिश्रिख 1,67,884 1,33,109 15 3,01,008
योग 1,50,6622 12,30,764 90 27,37,476
राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शुक्रवार को डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची दो प्रतियों में उन्हें उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया के दौरान एनवीएसपी पोर्टल पर 1,176 व अन्य माध्यमों से 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनका संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा समाधान तय समय में किया गया। इसी प्रकार आयोग द्वारा मतदाताओं के लिए बुक ए काॅल विद बीएलओ की सुविधा प्रदान की गई। प्रक्रिया के दौरान 7,361 मतदाताओं ने बीएलओ को कॉल की। बीएलओ द्वारा निर्धारित समय में संबंधित मतदाताओं को कॉल करके उत्तर दिया गया। जिले में कोई भी बुक ए काॅल विद बीएलओ 48 घंटे से लंबित नहीं है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय के टेलीफोन नंबर 05862-242333 और 9454418071 पर संपर्क किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा का प्रयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
मतदाता सूची में 18 से 39 साल के सर्वाधिक 12,81,621 मतदाता
उम्र मतदाताओं की संख्या
18-19 30,368
20-29 5,30,173
30-39 7,21,080
Trending Videos