फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Footprints of tigress not found due to rain

Sitapur News: बारिश के कारण नहीं मिले बाघिन के पगचिह्न

Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Footprints of tigress not found due to rain
संदना। किसान कमल किशोर की जान लेने वाली बाघिन इलाके में ही घूम रही है, लेकिन वन विभाग की पकड़ से दूर है। बृहस्पतिवार को लगातार हुई बारिश के कारण वन विभाग को कहीं भी बाघिन के ताजा पगचिह्न भी नहीं मिले। बारिश से संभावित क्षेत्रों में बने पुराने निशान भी धुल जाने के कारण उसकी लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई हुई। इसके बावजूद वन विभाग की टीम लगातार कॉम्बिंग करती रही। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में बाघिन की दहशत है। कुडरीपुरवा निवासी रामकिशन ने बताया कि जब से खेतों की तरफ बाघिन के पगचिह्न मिले हैं, उधर जाने से डर लगने लगा है। बच्चों पर भी हर समय नजर रखनी पड़ती है कि वे कहीं खेतों की ओर न चले जाएं। पूरे गांव में लोग डर के माहौल में जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी राजा सिंह ने बताया कि जानवरों के लिए चारा लेने खेतों तक जाना मुश्किल हो गया है। डर के कारण लोग पहले की तरह खेतों में नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पशुओं के लिए पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रिख वन विभाग की टीम के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्यजीव विशेषज्ञ और बाघ ट्रैकर सर्च अभियान में जुटे हुए हैं। ट्रैप व ड्रोन कैमरों, मचान और अन्य संसाधनों से बाघिन की तलाश जारी है। बहरहाल, लगातार 22 दिन से चल रहे रेस्क्यू अभियान के बावजूद बाघिन वन विभाग की पकड़ से बाहर है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ होते ही सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने व पगचिह्न मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed