सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hail wreaked havoc on crops along with rain.

Sitapur News: बारिश के साथ फसलों पर कहर बनकर गिरे ओले

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hail wreaked havoc on crops along with rain.
बारिश के बीच गिरी दीवार।
विज्ञापन
सीतापुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। मार्च के महीने में सर्दी जैसा अहसास होने लगा। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश, ओले और चल रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Trending Videos


बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह खेतों में खड़ी और कटी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। महमूदाबाद क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मथुरा क्षेत्र के किसान रामसुमिरन ने बताया कि उनकी छह बीघा सरसों की फसल कटी पड़ी थी, लेकिन बारिश से फलियां फट गईं और दाना बाहर निकल गया। रायसेनपुर के अवधेश ने बताया कि आलू की खुदाई के बाद खेत में पानी भर गया है, जिससे फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है और मंडी में उचित मूल्य मिलने की उम्मीद भी कम हो गई है।
मल्लाहनपुरवा के हरीश कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश से उनकी लाही (सरसों) की फसल खेत में ही नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से गेहूं की पकी फसल गिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed