{"_id":"6a3832fbbd07add6420c10ac","slug":"hepatitis-b-testing-will-now-be-available-in-sitapur-sitapur-news-c-102-1-slko1037-158459-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हेपेटाइटिस बी की अब सीतापुर में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हेपेटाइटिस बी की अब सीतापुर में होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की जांच सुविधाओं में एक और इजाफा हुआ है। हेपेटाइटिस बी की जांच के लिए अब मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल की डीएसएल लैब में अब जांच हो जाया करेगी।
इससे पहले मरीजों का सैंपल मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा जाता था। वहां से रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन बीत जाते थे। अब केवल तीन दिन में ही जिला अस्पताल से जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे मरीजों को इलाज कराने में आसानी होगी।
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के इलाज व जांच की सुविधा उपलब्ध है। इस समय अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की जांच हो रही है। हेपेटाइटिस बी की सुविधा न होने से अस्पताल से सैंपल लिया जाता है। इसके बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
लखनऊ से रिपोर्ट आने में काफी अधिक समय लग जाता है। तब तक मरीज को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब यह समस्या दूर हो गई है। हेपेटाइटिस बी व सी की जांच दोनों हो जाया करेगी। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -
रोजाना 10 से 12 मरीजों के लिए जाते है सैंपल
जिला अस्पताल की डीएसएल लैब में रोजाना हेपेटाइटिस के 10 से 12 मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं। इसमें तीन से चार मरीजों के हेपेटाइटिस बी के भी सैंपल होते है। सी की जांच तो जल्द मिल जाती थी, लेकिन बी के लिए इंतजार करना पड़ता है। जिले में इस समय करीब 350 मरीजों का हेपेटाइटिस का इलाज चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
मरीजों को काफी राहत मिलेगी
हेपेटाइटिस बी की भी जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों को जल्द रिपोर्ट मिलने से उनका इलाज भी तत्काल शुरू हो सकेगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
-डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल