{"_id":"6a391fe295da8ea7170b6a9a","slug":"video-rata-1-bja-shasataranagara-ma-naha-pahaca-bjal-lga-ma-aakarasha-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रात 1 बजे शास्त्रीनगर में नहीं पहुंची बिजली, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 1 बजे शास्त्रीनगर में नहीं पहुंची बिजली, लोगों में आक्रोश
सीतापुर। शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर में रविवार 1 बजे गयी लाइट सोमवार शाम 5 बजे तक नहीं आई। तपती गर्मी में मोहल्ले वासी बूंद बूंद पानी को तरस गये। बिजली महकमे के जिम्मेदार बमुश्किल सप्लाई चालू करवा पाए। मोहल्ले वासी प्रदीप मिश्र बताते हैं रात 2 बजे से लाइट नहीं आ रही है, भीषण गर्मी में न पानी मिल रहा है, न बिजली। स्थानीय विकास अवस्थी बताते हैं बीते 15 दिन पहले इसी समस्या के कारण 3 दिन लाइट नहीं आई थी, हम सबने रोड जाम की तो सिर्फ खाना पूर्ति करके सप्लाई चालू कर दी गई, लेकिन असल समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी पप्पू यादव कहते हैं कि पुराने लगे ट्रांसफार्मर के सहारे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है, कई बार अफसरों से नये ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। मौके पर लाइन बनवाने पहुंचे जेई भवानीपुर अतुल कुमार ने बताया ज्यादा लोड होने के चलते लाइन जल गई थी। फिलहाल तीनों लाइन बदली गई है। जल्द सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।