{"_id":"69d6b2fc0bc5227ebe088fc4","slug":"missing-youths-body-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153606-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। इलाके के दाऊदपुर गांव निवासी रामू (18) का शव बुधवार को गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार रामू मंगलवार शाम घर से निकला था। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया करने के लिए गांव के पश्चिम दिशा की ओर स्थित बाग की तरफ गए। वहां रामू का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा।
थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos