सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother-in-law dies, daughter-in-law burnt due to lightning at home

Sitapur News: घर पर बिजली गिरने से सास की मौत, बहू झुलसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies, daughter-in-law burnt due to lightning at home
विमला की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को एकाएक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बारिश के दौरान बिसवां में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू झुलस गई। झुलसी महिला को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Trending Videos


मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार सुबह बादलों ने डेरा जमा लिया। गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। दिन में कई बार बूंदाबांदी जबकि एक-दो बार रिमझिम बरसात भी हुई। बीच-बीच में मौसम खुलने से धूप भी निकली पर दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। बारिश के दौरान ही बिसवां के झौवाखुर्द निवासी विमला (55) पत्नी विशंभर रविवार सुबह 10:45 बजे अपने मायके जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू बबली (30) पत्नी जुगुल किशोर घर के बरामदे में बैठी थीं। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। चपेट में आकर सास-बहू बुरी तरह से झुलस गईं। विमला की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बबली को सीएचसी सांडा पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। लेखपाल कलीम ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बिसवां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed