{"_id":"69b708e785fd354f97062dce","slug":"two-youths-riding-a-bike-collided-with-the-divider-one-dead-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152000-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दो युवक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डिवाइडर से टकराए बाइक सवार दो युवक, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। मुकीमपुर गांव में शनिवार देर रात नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
लखनऊ के मड़ियांव निवासी खुशीराम (24) व रितेश (34) बाइक से सीतापुर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। मुकीमपुर के सामने हाईवे पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं रितेश का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गए थे। मौके पर किसी के पास हेलमेट नहीं मिला है। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos