सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Waiting time at gas agencies increased, queues for cylinders getting longer

Sitapur News: गैस एजेंसियों पर बढ़ा इंतजार, लंबी हो रही सिलिंडर की कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Waiting time at gas agencies increased, queues for cylinders getting longer
गाड़ी आते ही सिलिंडर लेने के लिए मची अफरातफरी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। पहले तो बुकिंग कराने में ही लोगों के पसीने छूट रहे हैं और अगर किसी तरह बुकिंग हो भी जाए तो सिलिंडर कब मिलेगा, इसका पता किसी को नहीं है। गैस एजेंसियों के सामने कतारें लग रही हैं।
Trending Videos


सिलिंडर न मिलने से कई परिवार व चूल्हे पर खाना बनाने को विवश हैं। जिले की आठ एजेंसियों पर स्टॉक खत्म हो गया है। इस वजह से परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों ने डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कई गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी नजर आई। ज्यादातर उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर मिले कैसे जब बुकिंग ही नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं के मुताबिक बुकिंग करने के लिए दिए गए नंबर पर जब प्रयास करते हैं तो नंबर मिलता ही नहीं है। अगर मिल गया तो नंबर मान्य न होने की आवाज सुनाई देती है।

गैस एजेंसी कार्यालय पर सुबह से ही सिलिंडर बुक करने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच जाते हैं। चार तो कोई पांच दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहा है। सर्वर न चलने के कारण ज्यादातर उपभोक्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। गैस खत्म होने से कई घरों में चूल्हे पर लकड़ी जलाकर भोजन बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed