{"_id":"6a7b7052ba413dfd7d0e4b27","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161934-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कलां। थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां और बाद में जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
मानपुर के सलेमपुर निवासी सचिन (24) सोमवार देर रात अपने साथी सदरपुर थाना क्षेत्र के रमुआपुर बाजार निवासी नीरज (25) के साथ बाइक से लखनऊ की ओर जा रहे थे। पकरिया गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवक बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिसवां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सचिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।