{"_id":"69c424d5e68ec7830e044b49","slug":"murder-of-a-girl-who-left-for-delhi-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152640-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दिल्ली के लिए निकली युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दिल्ली के लिए निकली युवती की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-05संदना इलाके में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संदना। घर से दिल्ली जाने के लिए निकली युवती की हत्याकर शव को लौली पुलिया के पास फेंक दिया गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हलचल मच गई। युवती के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए है।
युवती की पहचान मछरेहटा के सतनपुर निवासी मोनिका (20) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नाैकरी करती थी। परिजनों ने मंगलवार शाम उसे संदना से दिल्ली के लिए रवाना किया था। जानकारी मिलते ही मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश, क्षेत्राधिकारी मिश्रिख विशाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर पर किसी वजनी वस्तु से चोट के गहरे निशान मिले हैं।
तो अपनों पर गहराया पुलिस का शक...
सूत्रों के अनुसार पुलिस को मोनिका के परिवार के लोगों पर हत्या करने का शक है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों के बयान और घटना की वास्तविकता अलग-अलग साबित हो रही है। परिजनों ने बताया कि वह मोनिका को दिल्ली की बस पर बैठाने के लिए संदना ले गए थे। जबकि पुलिस को शक है कि मंगलवार कोई ऐसी बस पर मोनिका को बैठाया ही नहीं गया जो दिल्ली के जा रही हो।
कुछ करीबी लापता, शव फेंके जाने की आशंका, एफआईआर दर्ज
ऐसा माना जा रहा है कि घटना के बाद से मोनिका के कुछ करीबी लोग लापता हो गए हैं। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया है। मृतका के पास से पुलिस को एक फोन भी मिला है। पुलिस का कहना है कि डिटेल के आधार पर कई राज खुल सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार जहां शव मिला है, वह रास्ता काफी व्यस्त रहता है, लेकिन शव सुबह के बाद ही देखा गया। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि घटना कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि मृतका की मां रजनी की तहरीर पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos