{"_id":"69bd94aa3694d4489907d984","slug":"number-written-on-hand-for-cylinder-washed-off-in-rain-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152339-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिलिंडर के लिए हाथ पर लिखा नंबर बारिश में धुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिलिंडर के लिए हाथ पर लिखा नंबर बारिश में धुला
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथ पर लिखा नंबर दिखाता युवक।
विज्ञापन
खैराबाद/रामपुर मथुरा/बेहटा (सीतापुर)। सिलिंडर की किल्लत के बीच बारिश ने परेशानी को और बढ़ा दिया। खैराबाद कस्बे में शुक्रवार को लोग बारिश में भीगते हुए एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए लाइन में लगे नजर आए। सुबह 10 बजे से ही राधा कृष्णा गैस एजेंसी अर्जुनपुर और बिसवां मार्ग स्थित नवाब गैस एजेंसी के बाहर लोग कतार में लग गए।
शुक्रवार को नवाब गैस एजेंसी संचालक ने 250 गैस सिलिंडर का वितरण किया। देर शाम तक लोग कतार में खड़े नजर आए। राधा कृष्णा गैस एजेंसी के संचालक ने गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे लोगों के हाथों पर स्केच पेन से टोकन नंबर लिख दिया था।
इसी बीच बारिश शुरू हो गई। कई लोगों के टोकन नंबर हल्के मिट गए। कुछ लोग टोकन नंबर को बारिश की बूंदों से बचाते दिखे। कतार में खड़े गया प्रसाद, मनोज व अन्य ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारियों ने हाथ पर टोकन नंबर लिख दिया था। जिसका नंबर आएगा, उसी को सिलिंडर मिल रहा है। बारिश में अगर हाथ पर लिखा नंबर मिट गया तो रातभर लाइन में लगने के बावजूद मेहनत पर पानी फिर जाएगा। डीएसओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया किलगातार एजेंसियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Trending Videos