सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Offerings were made for the welfare of the society in the Mahayagna.

Sitapur News: महायज्ञ में समाज के कल्याण के लिए डालीं आहुतियां

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Offerings were made for the welfare of the society in the Mahayagna.
सकरन में हवन करते श्रद्धालु।  - फोटो : सकरन में हवन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सकरन। विकास खंड की ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास जय प्रकाश ने विवाह संस्कार की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने समाज और विश्व कल्याण के लिए नवकुंडी यज्ञशाला में आहुति समर्पित किया। साथ ही कई संस्कार कराए गए।मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी गंगासागर वर्मा, सदस्य अवधेश वर्मा व प्रज्ञा बहन अलका वर्मा संग श्रद्धालुओं ने सुबह नवकुंडी यज्ञशाला में विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की। कथा व्यास जय प्रकाश ने 21 गर्भ संस्कार, 16 दीक्षा संस्कार कराए। दोपहर को विवाह संस्कार की जानकारी देते हुए इसका महत्व बताया।
Trending Videos

मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शाम के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीपक जलाकर दीप महायज्ञ किया गया। 15 मार्च को सुबह की बेला में श्रद्धालुओं की ओर से यज्ञशाला में आहुतियां देकर दोपहर में कार्यक्रम का समापन और कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में काशीराम, कमलेश, शिवकुमार, अनिल कुमार, वीरमति, अर्चना तिवारी, पम्मी वर्मा, मंजू सिंह भदोरिया, रामू वर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed