सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passengers struggled with the lack of buses and resorted to illegal vehicles.

Sitapur News: बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 30 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Passengers struggled with the lack of buses and resorted to illegal vehicles.
विज्ञापन
सीतापुर। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में भेजी गईं रोडवेज बसों की वजह से मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचने में काफी दुश्वारियां हुईं। बस अड्डे में 100 बसों की कमी की वजह से सबसे अधिक दिल्ली व हरदोई रूट के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos

बता दें कि बुधवार को हरदोई में होने वाले प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जिले से 100 बसों को गत मंगलवार को कार्यक्रम स्थल के लिए भेजा गया था। सीतापुर डिपो में 167 बसें निगम की और 51 अनुबंधित बसें हैं। 217 बसों में एक सैकड़ा बसों का संचालन बुधवार को अचानक ठप होने से यात्रियों को अपने गंतत्व को जाने में काफी दुश्वारियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई जा रहे जमुना व मनीष ने बताया कि बसों की कमी के कारण हरदोई जाने वाले यात्री परेशान हैं। इस रूट की अधिकतर बसें आज बंद हैं। नैमिषारण्य जाने के लिए बस स्टेशन पर आए प्रदीप ने बताया कि काफी देर से वह बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र में कोई मौजूद नहीं है, बसों के आवागमन की जानकारी नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि अब तो डग्गामार वाहन से ही नैमिषारण्य जाना पड़ेगा।
दिल्ली जा रहे अनुज सिंह ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पहली मई को उनको ड्यूटी जॉइन करनी है। वह दो घंटे से दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। डिपो से कोई बस दिल्ली के लिए नहीं निकली है। बस न मिलने की वजह से समय से पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में भेजी गईं सभी बसें 30 मई की शाम तक वापस आ जाएंगी, तक तब विभिन्न रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed