{"_id":"69adcc520b2a21279d07907d","slug":"people-gathered-in-lauki-village-to-welcome-the-officers-daughter-sitapur-news-c-102-1-stp1003-151485-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अफसर बिटिया के स्वागत को उमड़े लौकी गांव में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अफसर बिटिया के स्वागत को उमड़े लौकी गांव में लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। यूपीएससी परीक्षा में 324वीं रैंक हासिल करने वाली प्रियशा के पैतृक गांव लौकी में रविवार को जश्न का माहौल दिखा। सुबह से ही गांव में बिटिया के स्वागत के लिए तैयारी चलती रही। दोपहर में प्रियशा अपने माता-पिता व बहन के साथ गांव में दाखिल हुईं तो लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया।
प्रियशा के बाबा सालिकराम वर्मा की आंखों में खुशी के आंसू झलक रहे थे। गांव का हर व्यक्ति कामयाबी की प्रशंसा कर रहा था। बिटिया की झलक पाने के लिए गांव व क्षेत्रीय लोग सालिकराम वर्मा के दरवाजे पर पहुंच चुके थे। सभी बधाई दे रहे थे।
पिता इंद्रजीत ने बताया कि बेटी की इस कामयाबी पर वह काफी खुश हैं। वहीं प्रियशा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी काम के लिए हताश नहीं होना चाहिए।
निरंतर प्रयास करने से एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी और धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया की पत्नी डॉ. अर्चना सिंह व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने गांव पहुंचकर प्रियशा को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इस बिटिया से प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश प्रसाद, पिसावां मिथिलेश यादव ने बधाई दी है। (संवाद)
Trending Videos