सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now booking for second cylinder will be done only after 25 days

Sitapur News: अब दूसरे सिलिंडर के लिए 25 दिन बाद ही होगी बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now booking for second cylinder will be done only after 25 days
विज्ञापन
सीतापुर। गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब बुकिंग कराने के लिए तय दिनों की मियाद भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में गैस सिलिंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं को ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। होली का अवकाश फिर रविवार के कारण कई एजेंसियों पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी नहीं पहुंच पाई है। इससे कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos


जिले में 9,53,183 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 666 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। शनिवार रात से घरेलू गैस सिलिंडर पर 60 रुपये व पर व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के लिए तय दिनों की मियाद भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में इंडेन के कनेक्शन की बात करें तो 21 दिन जबकि एचपी कंपनी से जुड़े उपभोक्ता सिलिंडर बुक कराने के बाद 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक करा सकेंगे। पहले यह अवधि 15 दिन थी। अमेरिका-इस्राइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ी हैं। युद्ध जारी रहने पर कीमतों में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। स्लॉट बढ़ाए जाने को भी लोग युद्ध के कारण उपजी अनिश्चितता से जोड़कर देख रहे हैं।

राजेश ने बताया कि पहले कीमतें बढ़ाई गईं। अब स्लॉट बढ़ने से उपभोक्ता पर दोहरी मार पड़ी है। पंकज कहते हैं कि स्लॉट बढ़ाए जाने का मतलब गैस सिलिंडर पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में घर की व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। गृहिणी रेखा ने बताया कि सरकार को गैस सिलिंडर की कीमतों व वितरण व्यवस्था को सही रखने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed