सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One day salary deducted from two in-charge medical officers

Sitapur News: दो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का एक दिन का काटा वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 10 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
One day salary deducted from two in-charge medical officers
web -
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक ली। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मातृ सुरक्षा केंद्रों का प्रभावी संचालन हो। प्रसव की निर्धारित तिथि से पूर्व गर्भवती महिला से अवश्य संपर्क कर जरूरी सावधानियों व उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी फैसिलिटी और एफआरयू को प्रभावी रूप से संचालित कराए जाएं। उन्हाेंने बैठक में अनुपस्थित बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर) बेहटा मोहिनी जायसवाल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। गैरहाजिर रहने पर एमओआईसी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी) बंभौरा डाॅ. आशीष मिश्रा व मीरानगर डाॅ. अनम फारूकी का भी एक दिन का वेतन काटने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सांडा में तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) गायत्री देवी व प्रियंका की मेडिकल रिपोर्ट सीएमएस जिला महिला अस्पताल की अध्यक्षता में बनी कमेटी के माध्यम से 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनीमिया पर रखें विशेष नजर
जिलाधिकारी ने कहा कि एनीमिया की आवश्यक जांचें समय से की जाएं। इसकी पुष्टि होने पर तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ मृत्यु के संबंधित समस्त प्रकरणों में डेथ आडिट अवश्य किया जाए और इसमें मौत के कारणों की गहनता से जांच की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब प्रगति वाले कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति में सुधार किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। फैमिली प्लानिंग के लिए प्रभावी कार्यवाही हो। इस बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सहित सभी सीएचसी अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed