{"_id":"69b0602723d6e758eb0db588","slug":"booking-of-1100-agency-got-300-cylinders-sitapur-news-c-102-1-stp1002-151587-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 1100 की बुकिंग, एजेंसी को मिले 300 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 1100 की बुकिंग, एजेंसी को मिले 300 सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख में सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की मांग एकाएक बढ़ गई है। हालत यह है कि 1100 की बुकिंग के बावजूद एजेंसी को महज 300 सिलिंडर की ही आपूर्ति हो रही है। सामान्य दिनों की अपेक्षा बुकिंग का ग्राफ डेढ़ से दो गुना तक पहुंच गया है। समय से सिलिंडर घर पर न पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं की भीड़ गैस एजेंसियों पर जुट रही है। एजेंसी संचालक समय से आपूर्ति न मिलने की बात कह रहे हैं।
इस्राइल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच गैस सिलिंडर को लेकर संकट गहरा गया है। डीजल-पेट्रोल और कभी एलपीजी गैस की कमी की अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि डीएम डॉ. राजा गणपति आर की ओर से वीडियो प्रसारित कर बताया जा चुका है कि जिले में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। हालांकि लोगों पर प्रशासन की अपील का कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा है। मंगलवार को कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ नजर आई।
शहर के जेल रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग बुकिंग कराने से लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे। यहां के मैनेजर प्रदीप दुबे ने बताया कि सामान्य दिनों में 300 के आसपास सिलिंडरों की मांग रहती थी। अब मांग दोगुनी हो चुकी है। मंगलवार की शाम पांच बजे तक इस एजेंसी पर 650 सिलिंडरों की बुकिंग हो चुकी थी।
खैराबाद की राधाकृष्णा गैस एजेंसी के संचालक सोमेश वर्धन सिंह ने बताया कि चार दिन से गैस सिलिंडर नहीं थे। हमारे पास 1100 ग्राहकों की बुकिंग है। मंगलवार को 300 घरेलू गैस सिलिंडर मिले हैं। अब 1100 ग्राहकों में 300 सिलिंडरों का बंटवारा करना मुश्किल है। किसे दें और किसे मना करें, समझ नहीं आ रहा है। इसी तरह अन्य एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए उपभोक्ता भटकते नजर आए। घरेलू गैस सिलिंडर पाने के लिए भी कई उपभोक्ता जद्दोजहद करते दिखाई दिए।
कुछ एजेंसी संचालकों ने बताया कि मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कई एजेंसियों पर दावा किया गया कि उनके यहां स्टाॅक की कमी नहीं है, लेकिन मांग ज्यादा होने की बात वह भी स्वीकार कर रहे हैं।
पांच दिन में पांच रुपये बढ़ गए कोयले के दाम
गैस की किल्लत के बीच पांच दिनों में कोयले के दाम भी पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। शुक्ला ढाबा के प्रोप्राइटर सोनू शुक्ला ने बताया कि पांच दिन पूर्व फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलो में कोयला मिल रहा था। मंगलवार को दाम बढ़कर 45 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। यदि यही हाल रहा तो काेयला भी महंगे दामों पर मिलना शुरू हो जाएगा। गैस की किल्लत से सर्वाधिक रेस्टोरेंट, ढाबा व अन्य खानपान संबंधी प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं।
साढ़े नौ लाख उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराती हैं 87 एजेंसियां
जिला पूर्ति कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में 9,51,183 गैस उपभोक्ता हैं। इन्हें कुल 87 गैस एजेंसियां सिलिंडर उपलब्ध कराती हैं। इनमें इंडेन की 50, बीपीसीएल की 20 और एचपीसीएल की 17 एजेंसियां हैं। पिछले दो दिन में करीब दस फीसदी यानि करीब एक लाख लोगों ने गैस बुकिंग कराई है। हर जगह गैस की किल्लत देखी जा रही है।
सहालग में 1400 रुपये में खरीद रहे घरेलू सिलिंडर
इस समय सहालग है। घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत से परेशान लोगों ने ऊंचे दामों पर सिलिंडर खरीदना शुरू कर दिया है। वैवाहिक कार्यक्रमों के कारण लोग जुगाड़ से सिलिंडर खरीद रहे हैं। सूत्रों के अनुसार 1400 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है। नाम न छापने की शर्त पर लोगों ने बताया कि ऊंचे दाम पर सिलिंडर आसानी से मिल जाता है। बस अधिक कीमत देनी पड़ती है।
Trending Videos