सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   393 farmers registered for purchasing wheat

Sitapur News: गेहूं खरीद के लिए 393 किसानों ने कराया पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 10 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
393 farmers registered for purchasing wheat
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 146 क्रय केंद्रों पर 17 मार्च से गेहूं की खरीद होगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। अब तक जिले में 393 किसानों ने गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण कराया है।
Trending Videos


जिला खाद्य विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया गेहूं खरीद के लिए इस वर्ष 146 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं को बेचने से पूर्व किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन या मोबाइल एप से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं बेचने वाले किसानाें को दोबारा विक्रय के लिए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। उन्हें केवल पंजीकरण को अपडेट कराना होगा। गेहूं बिक्री के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। बताया किसान पंजीकरण के लिए अपने वर्तमान मोबाइल नंबर को अंकित कर और एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करवा सकते हैं। गेहूं बिक्री के समय क्रय केंद्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण और आधार नंबर फीड कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed